फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sujeet murder case ; demand for SIT and CBI

पूर्व प्रधान की हत्या की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की मांग

Fri, 25 Dec 2020 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
sujeet murder case ; demand for SIT and CBI
मोहनलालगंज। पूर्व प्रधान व व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस पांच दिन बाद भी हत्या का कारण तक नहीं तलाश सकी। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज पूर्व प्रधान के बेटे ने वारदात की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) या सीबीआई को सौंपने की मांग की हैं। पुलिस ने गैरजनपद के आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सुजीत पांडेय के बेटे अजय पांडेय ने अपने परिवार व अपनी स्थायी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा, हत्या के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने हत्याकांड की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराने की बात कही। वहीं एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत का कहना हैं कि परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है। लखनऊ में रह रहे आपराधिक इतिहास वाले दो बाहरी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है लेकिन अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

सुराग न मिलने से पुलिस अफसर परेशान
हत्याकांड का खुलासा न होने से पुलिस अफसर परेशान हैं तो वहीं मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्षी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और सत्ता पक्ष के लोग भी हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मोहनलालगंज ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं। इसे लेकर भी पुलिस परेशान है कि कहीं यह मुद्दा वहां पर न उठ जाए। इस बात की भी आशंका पुलिस को सता रही है कि कहीं स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन न करने लगें। अगर ऐसा हुआ तो अफसरों पर कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस बृहस्पतिवार को दिनभर स्थानीय लोगों को यही समझाने में लगी रही कि पड़ताल सही दिशा में चल रही है और जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचे बसपा महासचिव सतीश मिश्र
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को सुजीत के बेटे अजय पांडेय से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। महासचिव ने मामले की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग सरकार से की है। महासचिव के साथ पूर्व एमएलसी व अधिवक्ता गोपाल नारायण मिश्र ने न्यायालय में पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी करने की बात कही। इस दौरान बसपा नेता नागेश्वर द्विवेदी मौजूद रहे। परशुराम चेतना के संस्थापक व पूर्व विधायक संतोष पांडेय भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने व हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed