फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suicide is not the solution to problems

Lucknow News: समस्याओं का हल नहीं आत्महत्या

Mon, 10 Feb 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Suicide is not the solution to problems
नाटक का मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। आल इंडिया कल्चरल काउंसिल की ओर से आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन और नाट्य समारोह के अंतिम दिन रविवार को संगीत नाटक अकादमी में आर्टिस्ट कंबाइन ग्वालियर की नाट्य प्रस्तुति ‘कल की सुबह’ का मंचन किया गया। निर्देशन रोहित जैन ने किया था।
विज्ञापन

नाटक की कहानी अनुराग नाम के विद्यार्थी पर केंद्रित रही, जो इंजीनियरिंग की परीक्षा में कई बार फेल हो चुका है। निराश होकर वह आत्महत्या करने की सोचता है। तभी उसके कुछ दोस्त अमित नाम के एक लड़के की सुसाइड की खबर लाते हैं। यह खबर अनुराग को चौंका देती है। अनुराग के दोस्त उसे बताते हैं कि आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं। नाटक में रोहित जैन, सुयश त्रिपाठी, ऋषिता मंगल, निखिल कुशवाहा, हैरी दुबे और अंकुश दुबे ने अहम भूमिकाएं निभाईं। नाटक से हुई नाट्य गोष्ठी में कलाकारों ने कहा कि रंगमंच जीवंत माध्यम है। हमें शहरी रंगकर्म के साथ ग्रामीण रंगकर्म को भी बढ़ावा देने की जरूरत है। ऑल इंडिया कल्चरल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम राजा, कुमार बलवंत, शारदा गिरी, कुसुम मिश्र, सुहैल संयासी, ऋषि कुमार, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed