फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Suicide in Lucknow University: Anshika had closed her social media accounts

लखनऊ विवि में सुसाइड: अंशिका ने बंद कर रखे थे सोशल मीडिया अकांउट, वाराणसी के लड़के से थी दोस्ती

Thu, 11 Jan 2024 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Jan 2024 07:24 AM IST
सार

छात्रावास व विवि प्रशासन के कुछ लोगों ने बताया कि अंशिका वाराणसी के रहने वाले किसी शख्स से बातचीत कर रही थी। ये शख्स कौन है, इसके बारे में फिलहाल बहुत जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Suicide in Lucknow University: Anshika had closed her social media accounts
एंबुलेंस का रास्ता रोकते विवि के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लविवि की छात्रा अंशिका गुप्ता ने खुदकुशी करने के तीन दिन पहले अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिए थे। बुधवार को वह कुछ परेशान थी। एक शिक्षक के पूछने पर उसने बताया था कि उसकी मम्मी की तबीयत खराब है। कुछ देर तक अपने विभाग में रहने के बाद वह प्रैक्टिकल संबंधी सभी सामग्री उठाकर हॉस्टल ले आई थी। उसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। इससे एक बात तो साफ है कि अंशिका के मन में कुछ न कुछ चल रहा था जो उसको भीतर ही भीतर तोड़ रहा था। उसी परेशानी ने उसको आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने अंशिका के साथ रहने वाली दोनों छात्राओं, हॉस्टल प्रशासन से लंबी बातचीत की। किसी ने भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी, जिससे खुदकुशी करने की वजह साफ हो सके। सुसाइड नोट भी नहीं मिला। ऐसे में पुलिस अफसरों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल से ही खुदकुशी का राज खुलेगा। चूंकि देर रात तक परिजन नहीं पहुंचे थे, इसलिए तमाम जानकारी पुलिस को भी नहीं मिल पाई थीं। एडीसीपी का कहना है कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजन जो तहरीर देंगे, उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आखिर क्या वजह रही होगी
छात्रावास व विवि प्रशासन के कुछ लोगों ने बताया कि अंशिका वाराणसी के रहने वाले किसी शख्स से बातचीत कर रही थी। ये शख्स कौन है, इसके बारे में फिलहाल बहुत जानकारी नहीं है। एडीसीपी का कहना है कि कॉल डिटेल निकाली जा रही है। सामने आया है कि छात्रा ने वीडियो कॉल के दौरान खुदकुशी की है। जिससे भी बातचीत हो रही होगी, उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोते बिलखती रहीं छात्राएं, शिक्षकों की भी नम हुईं आंखें
अंशिका के खुदकुशी करने की जानकारी जैसे ही छात्रावास में फैली तमाम छात्राएं इकट्ठा हो गईं। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अंशिका ने खुदकुशी कर ली। छात्राएं रोती बिलखती रहीं। वहीं जो शिक्षक वहां पहुंचे उनकी भी आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि अंशिका पढ़ने में काफी अच्छी थी।


वाराणसी के लड़के से थी दोस्ती, हुई थी कहासुनी
जानकारी के मुताबिक अंशिका का वाराणसी के एक लड़के से दोस्ती थी। बीते तीन-चार दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। साथी छात्राएं भले ही उसे सामान्य बता रही हों, पर छात्रावास की कुछ छात्राओं के मुताबिक वह बुधवार सुबह से परेशान थी और उसका रो-रो कर बुरा हाल था। इस पर शिक्षकों और सहेलियों ने उसे समझाया और परेशानी का कारण पूछा तो उसने बताया कि मां की तबीयत खराब है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार सुबह गोमतीनगर घूमने भी गई थी। वहां से लौटकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed