{"_id":"64afce46c7ddcf25d10d1ea6","slug":"sugarcane-committees-election-cancelled-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गन्ना समितियों का चुनाव स्थगित, कांवड़ यात्रा और बारिश को बताया गया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गन्ना समितियों का चुनाव स्थगित, कांवड़ यात्रा और बारिश को बताया गया कारण
Thu, 13 Jul 2023 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:43 PM IST
सार
यूपी में गन्ना समितियों के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इसका कारण लगातार हो रही बारिश और कांवड़ यात्रा को बताया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
एक बार फिर से गन्ना समितियों का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस बार कांवड़ यात्रा व बारिश को कारण बताया गया है। 14 जुलाई से गन्ना समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन यह चुनाव एक बार फिर से स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी चुनाव स्थगित किया जा चुका है। इस बार कारण दिया गया है कि कई जिलों ने यह कहा है कि उनके यहां कावड़ यात्रा निकल रही है। रूट डायवर्जन है।
इसके अलावा भारी बारिश भी हो रही है ऐसे में चुनाव कराया जाना उचित नहीं है। इस पर सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर से चुनाव स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन