फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sugar rate go down in lucknow

सहालग खत्म होते ही कीमतों पर पड़ा असर, ये चीजें हुईं सस्ती

Tue, 19 Dec 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
sugar rate go down in lucknow
डेमो
सहालग भर जनता की जेब काटने वाली चीनी एवं छोला (चना) अब सस्ता हो गया है। चीनी की थोक कीमत में 3.50 और छोले में 16 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। खुदरा बाजार में चीनी 38 से 39 और छोला 115 से 116 रुपये किलो में बिक रहा है। 
विज्ञापन


मुरलीनगर के थोक कारोबारी आनंद के मुताबिक एक पखवारे पहले तक 40 रुपये किलो में बिक रही चीनी दो दिनों से 36.50 रुपये में आ चुकी है। खपत में कमी से कीमत में गिरावट आई है। यह भी कहा कि अब चीनी के दाम जल्द बढ़ने वाले नहीं है। वहीं, खुदरा बाजार में चीनी के भाव 38-39 रुपये हो गए हैं। यह पहले 42 रुपये के करीब थी।
विज्ञापन


उधर, पांडेयगंज गल्ला मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि थोक में छोला (चना) भी सस्ता हुआ। जो छोला 124 रुपये में था वह अब 108 और जो छोला 114 रुपये प्रति किलो था, वह 98 रुपये हो गया है। खुदरा में 108 वाला छोटा छोला 115 से 116 (पहले 131 रुपये) और 98 रुपये वाला छोला 105 रुपये (पहले 121 रुपये) में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरहर अव्वल दाल सूरजमुखी की कीमत में एक रुपये किलो की बढ़त हुई। थोक में यह दाल 60.50 रुपये थी जो अब 61.50 रुपये हो चुकी है। दूसरे नंबर की अरहर दाल सूरजमुखी में 50 पैसा किलो की बढ़ोतरी हुई। इसकी कीमत 58 से 58.50 रुपये प्रति किलो हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed