फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sudha singh asks for job to chief minister yogi adityanath.

सीएम योगी के आगे छलकी एथलीट सुधा सिंह की पीड़ा, कहा, ‘इनाम के पैसे वापस ले लो, पर नौकरी दे दो’

Wed, 03 Oct 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Oct 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
sudha singh asks for job to chief minister yogi adityanath.
एथलीट सुधा सिंह को 30 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala

वर्षों से नौकरी का इंतजार कर रहीं स्टार एथलीट रायबरेली की सुधा सिंह की पीड़ा राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों के प्रदेश के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने छलक पड़ी। जब सुधा मंच पर पदक लेने पहुंची तो उन्होंने सीएम योगी से कहा- पूरी इनामी राशि वापस ले लीजिए, बस यूपी में एक नौकरी दे दीजिए। इस पर मुख्यमंत्री ने सुधा को इनामी राशि का चेक देते हुए कहा कि यह तो तुम्हारा अधिकार है। जहां तक नौकरी का सवाल है तो इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। नौकरी जरूर मिलेगी। अवध शिल्प ग्राम में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद थे।

विज्ञापन


सालों से सिर्फ आश्वासन, अब तो यूपी बुला लो
सम्मान समारोह के बाद सुधा बस यहीं कहती नजर आईं कि सालों से देश के लिए पदक जीतने के बावजूद यूपी सरकार आज तक मेरे लिए एक अदद नौकरी की व्यवस्था नहीं कर पाई है। इनाम की राशि ले लो, बस मुझे अपने घर यूपी में बुला लो। सालों से मुझे यहां आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन


और क्या साबित करना होगा
वर्तमान में सेंट्रल रेलवे, मुंबई में असिस्टेंट कॉमर्शियल मैनेजर (एसीएम) सुधा ने कहा- 32 साल की हो चुकी हूं। 2010 एशियन गेम्स में स्वर्ण जीता। इस साल जकार्ता एशियन गेम्स में भी रजत पदक जीता। इस दौरान दो बार ओलंपिक में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। क्या इतना काफी नहीं है, यूपी में जॉब पाने के लिए। पता नहीं अब मुझे और क्या साबित करना होगा। सुधा सिंह ने कहा, ‘मेरे करियर को बहुत वक्त नहीं बचा है। सालों से खेल विभाग में जॉब के लिए चक्कर काट रही हूं। आज भी सीएम और राज्यपाल से मिलकर यहीं गुहार की, देखते है कि क्या होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष बोले, नौकरी मांगने का ये तरीका सही नहीं

sudha singh asks for job to chief minister yogi adityanath.
सुधा सिंह - फोटो : amar ujala

भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय का कहना है, ‘सीएम व राज्यपाल के सामने नौकरी मांगने का सुधा का यह तरीका सही नहीं था। हम भी चाहते है कि सुधा को यूपी में नौकरी मिले, लेकिन ये भी एक प्रक्रिया के तहत ही संभव होगा। सुधा को इंतजार करना होगा।’

वहीं, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि राजपत्रित अधिकारी बनने की एक प्रक्रिया होती है। इसके लिए 11 विभागों में 49 पद सृजित किए गए हैं। नियमानुसार सभी को नौकरी मिलेगी। सुधा को भी नौकरी मिलेगी, इसमें विवाद वाली कोई भी बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed