फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sudesh filled colors by his songs

सुदेश भोंसले के गीतों ने हुनर हाट की शाम में भरा रंग

Sun, 07 Feb 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
sudesh filled colors by his songs
हुनर हाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक सुदेश भोसले प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। दे दे प्यार दे..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली...., सावन में लग गई आग...., एक चतुर नार करके सिंगार... सहित 60 के दशक के कई हिट गीत सुनाकर बॉलीवुड सिंगर सुदेश भोंसले ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था शनिवार को हुनर हाट की सांस्कृतिक संध्या का, जिसमें सुदेश ने किशोर कुमार के चुलबुले गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 80-90 के दशक के कई गानों से धमाल मचाया। अपनी तो जैसे तैसे..., जुम्मा चुम्मा दे दे.... जैसे गानों के अलावा लोगों की डिमांड पर उन्होंने शत्रुघभन सिन्हा, विनोद खन्न, असरानी समेत कई अभिनेताओं की मिमिक्री की। सांस्कृतिक समारोह के दौरान अचानक ही पंडाल में पहुुंचे अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी सुदेश के गीतों का लुत्फ लिया। उन्होंने मंच पर सुदेश को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इससे पहले दिन लोगों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी और शिल्प उत्पादों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed