फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SUDA project manager, son of retired IAS Mangala Prasad, committed suicide

Lucknow News: रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने की खुदकुशी

Mon, 09 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
SUDA project manager, son of retired IAS Mangala Prasad, committed suicide
लखनऊ। बी ब्लॉक इंदिरानगर में रहने वाले रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे सुधाकांत मिश्र (59) ने शनिवार रात आत्महत्या कर ली। सुधाकांत सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर थे और उनका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह 15 साल से डिप्रेशन में थे। सुधाकांत ने पहले भी चार बार आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक, घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो मामले की छानबीन की जाएगी। पूछताछ में परिजनों ने सुधाकांत के अवसाद में होने की बात बताई है, जिनका इलाज भी चल रहा था। पहले भी उन्होंने जाने देने की कोशिश की थी। सुधाकांत के बेटे ठेकेदार कार्तिकेय मिश्र ने बताया कि पिता तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। शनिवार रात कार्तिकेय अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने गए थे। घर पर मां इंदिरा और पिता मौजूद थे। रात में पिता अपने कमरे में चले गए थे। वहीं मां दूसरे कमरे में मौजूद थीं। देर रात कार्तिकेय घर पहुंचे और पिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

संदेह होने पर उन्होंने मां को बुलाया। इसके बाद कार्तिकेय ने खिड़की से झांककर भीतर देखा तो उनके पिता फंदे पर लटके थे। सुधाकांत ने बिजली के केबल और पंखे के सहारे फंदा लगाया था। किसी तरह कार्तिकेय ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी और कमरे में दाखिल हुए। पिता को फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उधर, सुधाकांत की मौत के बाद सूडा के कई अफसर उनके घर पहुंचे। यही नहीं कई सेवानिवृत्त अधिकारियों ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed