फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Such fear... the old woman started getting scared even after seeing the police

Lucknow News: ऐसा खौफ... पुलिस को देखकर भी घबराने लगी वृद्धा

Wed, 17 Dec 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Such fear... the old woman started getting scared even after seeing the police
लखनऊ। विकासनगर के सेक्टर-3 निवासी 75 वर्षीय ऊषा शुक्ला को डिजिटल अरेस्ट करने वाले साइबर अपराधियों ने इतना डरा दिया था कि वह किसी से बात करने के लिए तैयार नहीं थीं। उन्हें भरोसे में लेने के लिए बैंक मैनेजर श्रवण सिंह राठौर ने मामा चौराहा चौकी प्रभारी शिव सिंह यादव को सूचना दी।
विज्ञापन

दरोगा साथी पुलिसकर्मियों के साथ बैंक पहुंचे। ऊषा इतनी खौफजदा थीं कि पुलिस को देखकर भी घबराने लगीं। काफी देर तक समझाने के बाद वह सामान्य हुईं। ठगों ने ऊष के बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। साथ ही उन पर मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त होने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन




एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि ऊषा शुक्ला बेटे-बहू के साथ रहती हैं। उनके पति एसके शुक्ला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे, जिनका देहांत हो चुका है। छानबीन में सामने आया है कि ठगों ने ऊषा से दो करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा था। जालसाजों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जांच में निर्दोष पाए जाने पर सारी रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ऊषा शुक्ला से उनके चारों बैंक खातों की जानकारी लेने के बाद आधार कार्ड भी व्हाट्सएप पर मंगवा लिया था। चौकी प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि एहतियातन महिला के सभी खाते फ्रीज करा दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह का लेनदेन न हो सके। महिला ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है।




अन्य बैंकों के भी खाते भी करवाए फ्रीज

पूछताछ में ऊषा ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी उनके खाते हैं, जिनकी जानकारी ठगों को है। इसके बाद ऊषा के साथ बैंककर्मी और पुलिस सभी बैंकों में गई और खातों को फ्रीज करवाया। बैंक के मंडल प्रमुख राज कुमार सिंह ने शाखा कार्यालय के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत भी किया। बैंक प्रबंधक श्रवण सिंह राठौर ने बताया कि महिला शुरू में किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थीं। उन्हें समझाने में काफी समय लगा। बैंक की पूरी टीम के सहयोग से उन्हें ठगी से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed