{"_id":"f95b208b466a29848ff3915339a5a8aa","slug":"substation-get-the-new-connection-will-the-electrical-load","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसानी से मिलेगा नया बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आसानी से मिलेगा नया बिजली कनेक्शन
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के प्रत्येक 33/11 केवी उपकेंद्र पर शुक्रवार एवं शनिवार को एक दिन में बिजली का नया कनेक्शन मिलेगा और विद्युत लोड को बढ़ाया जाएगा। यह सुविधा 80 उपकेंद्रों पर मिलेगी।
विज्ञापन
उपभोक्ता कार्य कराने के दौरान उत्पीड़न का शिकार न हो, इसके लिए नोडल अफसरों की तैनाती की गई है। वहीं, आला अफसर उपकेंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने निर्देशित किया कि उपभोक्ता मकान एवं दुकान का नया नया कनेक्शन लेने के लिए उसके मालिक होने का प्रमाण पत्र (रजिस्ट्री, हाउस टैक्स नवीनतम रसीद) और दो फोटो लेकर आए।
विज्ञापन
घरेलू कनेक्शन लेने वाले आवेदकों को बीएडंएल फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन कॉमर्शियल कनेक्शन धारकों को बीएंडएल फॉर्म भरने की अनिवार्यता है। नए कनेक्शन फॉर्म उपकेंद्रों पर मिलेंगे।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता लेसा एपी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को विद्युत लोड बढ़वाने के लिए सिर्फ आवेदन पत्र भरना होगा। इसके लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी लेने की जरूरत है।
मध्यांचल निगम के एमडी एपी मिश्रा ने शाम चार बजे ठाकुरगंज खंड के कैम्पवेल रोड पर आजादनगर 33/11 केवी उपकेंद्र का भूमि पूजन किया।
एसई सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि इस उपकेंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
इसके चालू होने से बालाघाट उपकेंद्र की ओवर लोडिंग कम होगी और आजादनगर, यासीनगंज, एकतानगर, मरी माता मंदिर रोड, कैम्पवेल रोड इलाकों की बिजली सुधरेगी।