फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   subramaniyam swami visits lucknow

बढ़ी सियासी गर्मियां, सुब्रह्मण्यम लखनऊ क्यों आए

Sun, 01 Sep 2013 09:15 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
subramaniyam swami visits lucknow

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल में भाजपा में शामिल हुए सुब्रह्मण्यम स्वामी की शुक्रवार को लखनऊ की यात्रा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


लखनऊ से उनके चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि स्वामी का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने व कहां से लड़ेंगे।

इसका फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड और प्रमुख नेता करेंगे, लेकिन लखनऊ से उनके जुड़ाव को देखते हुए नई पारी की शुरुआत लखनऊ से शुरू करने की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता। उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत लखनऊ से ही हुई थी।

विज्ञापन

लखनऊ से ही हैं वोटर

लखनऊ से उनके लगाव को सिर्फ इसी से समझा जा सकता है कि वे आज भी लखनऊ से ही वोटर हैं। लखनऊ न सिर्फ उनके राजनीतिक जीवन की प्राथमिक पाठशाला बल्कि तमिल व अंग्रेजी भाषी स्वामी को हिंदी सिखाने वाला शिक्षक भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसी धरती पर चुनाव प्रबंधन और मीडिया से रिश्तों का ककहरा भी सीखा। लखनऊ में तमाम लोगों से उनके निजी रिश्ते आज भी हैं।

नानाजी देशमुख लेकर आए लखनऊ
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नानाजी देशमुख हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से सुब्रह्मण्यम स्वामी को लखनऊ लेकर आए थे तब जनसंघ का काममाज सौंपा। यह 1970 की बात है।

यूपी ने ही बनाया संसद
आपातकाल से पहले राज्यसभा चुनाव का मौका आया तो जनसंघ ने उन्हें उम्मीदवार बना दिया। पुराने लोग बताते हैं कि मतदान के दिन खूब संघर्ष हुआ। विधानभवन के बाहर लाठीचार्ज भी हुआ, पर स्वामी जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed