{"_id":"60f6d9ce8ebc3e61c85511cf","slug":"subordinate-services-selection-commission-interview-of-junior-assistant-and-junior-clerk-recruitment-2016-from-august-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीनस्थ सेवा चयन आयोग : कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2016 के इंटरव्यू 31 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग : कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2016 के इंटरव्यू 31 अगस्त से
Tue, 20 Jul 2021 07:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:42 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2016 के अंतर्गत लिखित व टंकण परीक्षा के जरिए अर्ह पाए गए 2384 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कराने की योजना बना ली है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2016 के अंतर्गत लिखित व टंकण परीक्षा के जरिए अर्ह पाए गए 2384 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कराने की योजना बना ली है। 31 अगस्त से इंटरव्यू की तैयारी है। विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक के 536 रिक्त पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर टंकण परीक्षा के लिए 4264 अभ्यर्थी अर्ह पाए गए थे। द्वितीय चरण की टंकण परीक्षा 13 जनवरी से 23 जनवरी 2021 तक हुई थी। उन्होंने बताया कि टंकण परीक्षा में 2384 अभ्यर्थियों को चयन के अगले चरण साक्षात्कार के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इनमें 1019 अनारक्षित, 265 अनुसूचित जाति, 29 अनुसूचित जनजाति व 1071 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। टंकण परीक्षा में 581 अभ्यर्थी असफल व 1299 अनुपस्थित रहे। अग्निहोत्री ने बताया कि अर्ह अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 31 अगस्त से किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम व प्रवेश पत्र जारी किए जाने संबंधी सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन