{"_id":"6635d446f9d9cab4c20ad49d","slug":"sub-inspector-rakesh-singh-died-in-an-accident-in-harchandpur-thana-in-raebareli-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: चेकिंग कर रहे दरोगा को बस ने कुचला, मौत, देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: चेकिंग कर रहे दरोगा को बस ने कुचला, मौत, देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुआ हादसा
Sat, 04 May 2024 12:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 May 2024 12:04 PM IST
सार
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में दरोगा की मौत हो गई। चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
दरोगा राकेश सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दरोगा को रोडवेज बस ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरोगा को टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
हादसा उस समय हुआ जब शुक्रवार की रात 12 बजे के आसपास हरचंदपुर कस्बे के चौराहे पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम के मजिस्ट्रेट बनाए गए मंगल सिंह के नेतृव में हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
टीम के दरोगा राकेश सिंह के अलावा अन्य सुरक्षाकर्मी वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहे थे तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक बेकाबू बस ने सड़क किनारे खड़े दरोगा राकेश सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। बस रोडवेज की बताई जा रही है। मृतक दरोगा राकेश सिंह बछरावां थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी स्क्वायड टीम में लगी थी। दरोगा राकेश सिंह मूल रूप से जौनपुर जिले के थाना सुजानगंज के गांव रामपुर के रहने वाले थे। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बस की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।