फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sub inspector beaten by man and women after objection without mask

बिना मास्क के बाजार में घूम रहे युवक को टोकने पर महिलाओं ने की दरोगा की पिटाई, वर्दी फाड़ी

Thu, 15 Apr 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
sub inspector beaten by man and women after objection without mask
लखनऊ। कृष्णानगर सराफा मार्केट में बुधवार शाम बिना मास्क के घूम रहे युवक को दरोगा आलोक श्रीवास्तव ने टोक दिया। इस बीच युवक के पक्ष से दो महिलाएं आ गईं। सभी दरोगा से उलझ गईं। महिलाओं की शह पर युवक ने दरोगा को तमाचा जड़ दिया। मारपीट करने पर दरोगा ने युवक को पकड़ लिया। इस पर नाराज महिलाएं दरोगा से भिड़ गई। महिलाओं ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। दरोगा से मारपीट होने की सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक व महिलाओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णा नगर महेश दुबे के मुताबिक, कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सराफा चौकी इंचार्ज आलोक श्रीवास्तव देर शाम आठ बजे बाजार में गश्त कर रहे थे। तभी एक युवक अंबुज वर्मा बिना मास्क के घूमता दिखाई पड़ा। दरोगा ने युवक को रोककर मास्क न पहनने का कारण पूछा तो वह बदसलूकी करने लगा। दरोगा से सख्ती की तो भड़क गया। इसी बीच युवक के पक्ष में दो महिलाएं आ गईं।
विज्ञापन

महिलाओं के आने के बाद युवक उग्र हो गया। वह दरोगा से हाथापाई करने लगा। शोर-शराबा सुनकर दरोगा के साथ गश्त कर रहे सिपाही भी पहुंच गए। महिलाएं भी दरोगा पर हमलावर हो गईं। उन्होंने दरोगा आलोक की वर्दी फाड़ दी। महिलाओं के साथ युवक भी दरोगा से मारपीट करने लगा जिसे सिपाही ने बल प्रयोग कर पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर थाने से अतिरिक्त फोर्स भेजा गया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दुबे के मुताबिक दरोगा आलोक श्रीवास्तव तहरीर पर विष्णु लोक कॉलोनी निवासी अंबुज वर्मा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, ड्यूटी पर तैनात दरोगा से मारपीट कर वर्दी फाड़ने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए महामारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं हमले में शामिल दोनों महिलाओं से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं अंबुज की करीबी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed