{"_id":"64c2b927b5b1bbd7f306ec24","slug":"students-will-learn-the-knowledge-of-astronomy-raebareli-news-c-101-1-slko1034-1709-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खगोल विज्ञान का ज्ञान सीखेंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खगोल विज्ञान का ज्ञान सीखेंगे छात्र-छात्राएं
Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवारी में स्थापित एस्ट्रोनॉमी लैब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल लोधवारी में बन रही एस्ट्रोनॉमी लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। परिषदीय विद्यालय के बच्चे ऐसी जानकारी हासिल कर सकेंगे, जो बड़े प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी नहीं हासिल कर पाते हैं। राही विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोधवारी में एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित हो रही है। इसमें छात्र-छात्राएं खगोल विज्ञान के बारे में जान सकेंगे। प्रधान केवला देवी के सहयोग से बनने वाली इस लैब में खगोलीय घटनाओं के रहस्य जानने का मौका मिलेगा।
लैब किस तरह स्थापित होने रही है, इसके बारे में जानकारी लेने के लिए बृहस्पतिवार को सीडीओ पूजा यादव, डीपीआरओ गिरीशचंद्र, बीडीओ गौरी राठौर विद्यालय पहुंची। सीडीओ ने अभी लैब में और सुधार करने की सलाह दी। प्रधानाध्यापक अवधेश राठौर ने बताया कि स्कूलों में लैब का होना बहुत जरूरी है। इस लैब के सहारे सोलर सिस्टम के प्लैनेट्स एवं अन्य फिजिक्स के प्रैक्टिकल के बारे में बताया जाएगा। लैब में ऑप्टिकल बेंच, लैपटॉप प्रोजेक्टर यूनिट, लूट किट, रोबोटिक्स किट, एक्सपाइस, टैबलेट, कीबोर्ड व माउस, ऑप्टिकल, वुडप टेबल, टेलीस्कोप, रेडियो टेलीस्कोप, सेटेलाइट रेडियो रिफलेक्टर डिश व डिश स्टैंड समेत कई सारे उपकरण लगाए जा रहे हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि लैब के माध्यम से बच्चे इंटीरियर आर्ट वर्क, वॉलपेपर, फेज ऑफ मून, न्यूटन कलर, एंटी ग्रेविटी, 3डी सरफेस ऑफ मून, न्यूटन के लॉ, मैक्सवेल व्हील, सोलर फिल्टर, मैग्नीफाइंग ग्लास, कॉनकेव लेंस और मिरर, कन्वैक्स लेंस और मिरर, लिटमस पेपर, एटॉमिक बॉल्स, मॉडल ऑफ हार्ट, माइक्रोस्कोप, मैग्नेटिक सेट, प्लेनेट सेट समेत 100 से अधिक प्रैक्टिकल कर सकेंगे।