फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students will get wifi facility in campus

भाषा विवि: कैम्पस व हॉस्टल में मिलेगी वाई-फाई सुविधा

Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Students will get wifi facility in campus
विवि ने प्रयोग में ली बीएसएनएल की लीज लाइन
विज्ञापन

जल्द प्रभावी होगी विवि की अपनी ईआरपी भी
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जल्दी ही कैंपस और हॉस्टल में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने बीएसएनएल की लीज लाइन ली है, जिससे 300 एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है। वहीं इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) का काम भी अंतिम चरण में है।
विवि का कार्यभार संभालने के साथ ही कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का जोर विश्विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा बढ़ाने पर है। ऑनलाइन क्लासेज व अन्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने बीएसएनएल की लीज लाइन ली है। इसका लाभ शिक्षकों को भी मिलेगा और वे अपनी क्लास आसानी से ऑनलाइन कर सकेंगे। दूसरी तरफ विवि अपनी खुद की ईआरपी डवलप कर रहा है। इसके बन जाने से विभागों का काफी काम व पत्राचार ऑनलाइन होगा और इसका स्थाई रिकॉर्ड भी होगा। इतना ही नहीं विद्यार्थी डिग्री, मार्क्सशीट, पीडीसीडी आदि के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करके ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उनको विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि बेहतर परिणाम के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का होना जरूरी है। इस लिहाज से विवि में थोड़ी व्यवस्था बेहतर नहीं थी, जिसे ठीक किया जा रहा है। बीएसएनएल की कनेक्टिविटी व ईआरपी के प्रभावी होने से काफी चीजें बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेक्चर रिकार्डिंग शुरू
लखनऊ। भषा विवि में ऑनलाइन क्लासेज के लिए अब शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्डिंग का काम भी शुरू हो गया है। विवि के अपने स्टूडियो में इसकी व्यवस्था करके रिकॉर्डिंग शुरू कराई गई है। जल्द ही काफी ई-कंटेंट भी विद्यार्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। विवि में क्लास रूम टीचिंग भी गति पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed