फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students who burnt buses are not eligible for any job

बसें फूंकने और तोड़ने वाले छात्रों को नहीं मिलेगी नौकरी

Wed, 24 Feb 2016 01:22 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
students who burnt buses are not eligible for any job

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने आंदोलनकारियों द्वारा सरकारी बसों को जलाने व उनमें तोड़फोड़ करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सूबे के सभी डीएम व एसएसपी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि सरकारी बस में तोड़फोड़ करने व उसे जलाने के मामलों में अगर छात्र दोषी मिलें तो उनको सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य करार दे दिया जाए।

प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक ने मंगलवार को प्रदेश के डीएम एवं एसपी-एसएसपी को रिमाइंडर पत्र भेजकर खास निर्देश दिए।

ऐसे छात्रों को नहीं मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी

students who burnt buses are not eligible for any job

उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार ‘दि प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट’ का हवाला देते हुए निगम की सरकारी बस तोड़ने व आग लगाने वाले आंदोलनकारियों पर कार्रवाई करुने का निर्देश दिया है।

इसके तहत जो छात्र बस में तोड़फोड़ करता मिले उसे साक्ष्य का हवाला देकर सरकारी एवं गैरसरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर दें।

जबकि, अगर आम आदमी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाए तो उसको भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed