{"_id":"67e312ba5808c333eb063ce0","slug":"students-union-front-protests-over-sp-mps-remarks-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1130781-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा सांसद की टिप्पणी पर छात्रसंघ मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा सांसद की टिप्पणी पर छात्रसंघ मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
विज्ञापन
पुतला फूंकते लविवि के छात्रों को रोकता पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के सदन में राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ बहाली मोर्चा ने विरोध दर्ज कराया है। नाराज छात्रों ने सांसद का पुतला फूंकते हुए उनके बयान को देश विरोधी बताया। साथ ही सांसद के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।
छात्रसंघ बहाली मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र मंगलवार को लविवि के गेट संख्या एक पर जुटे। छात्रों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सड़क जाम करने के प्रयास पर छात्रों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
छात्रनेता शशि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मेवाड़ के राजा राणा सांगा सच्चे देशभक्त थे। उन्हें गद्दार कहना समाजवादी पार्टी की देश विरोधी सोच को उजाकर करता है। सांसद ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो छात्र बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में रितिक राय, आयुष राठौर, आशुतोष पांडेय, उदित, वैभव, राजवीर व आयुष पाठक आदि थे।