फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students to be get scholarship after checking all documents

जांच की इन 30 सीढ़ियों को पार करने के बाद ही मिल सकेगा छात्रवृत्ति योजना का लाभ

Sat, 21 Oct 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Oct 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
 students to be get scholarship after checking all documents
डेमो
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ छात्रों को जांच की 30 सीढ़ियां पार करने के बाद ही मिल पाएगी। इसके लिए शासन ने समाज कल्याण निदेशालय को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले महीने ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रीनिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार दो लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के साथ ही उन्हें शुल्क भरपाई की सुविधा देती है। चालू वित्त वर्ष में योजना का लाभ लेने के लिए 55 लाख से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करने के लिए प्रत्येक आवेदन की 30 बिंदुओं के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिकॉर्ड और पिछले साल की परीक्षा के रिकॉर्ड की जांच होगी। यह भी देखा जाएगा कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि विद्यार्थी ने कोई एक कोर्स बीच में छोड़कर दूसरे कोर्स में दाखिला ले लिया है। जबकि, अधूरे छोड़े गए कोर्स के दौरान भी योजना का लाभ लिया था। ऐसा होने पर उस विद्यार्थी को इस साल योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार नंबर की मदद से भी की जाएगी जांच

 students to be get scholarship after checking all documents
डेमो
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी के रोल नंबर की भी जांच की जाएगी कि वास्तव में उसने उस वर्ष हाईस्कूल किया भी है या नहीं। आधार नंबर की मदद से राजस्व विभाग की वेबसाइट पर अपलोड आय प्रमाणपत्र और आयकर विभाग में दाखिल इन्कम टैक्स रिटर्न के आधार पर परिवार की सही आय का पता भी लगाया जाएगा।

इस तरह के कुल 30 बिंदु हैं, जिनके आधार पर जांच की जाएगी। एनआईसी ने जांच के इन बिंदुओं को अपने सॉफ्टवेयर में शामिल कर लिया है। सभी 30 बिंदु क्लियर होने पर ही किसी विद्यार्थी का डाटा फाइनल पेमेंट के लिए अग्रसारित किए जाएंगे। समाज कल्याण निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह स्क्रीनिंग नवंबर के दूसरे पखवाड़े में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed