{"_id":"5faab6187b83bd51f12fd357","slug":"students-taking-direct-admission-along-with-entrance-examination-students-will-also-be-able-to-lock-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ प्रवेश परीक्षा वाले छात्र भी लॉक कर सकेंगे सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे प्रवेश लेने वाले छात्रों के साथ प्रवेश परीक्षा वाले छात्र भी लॉक कर सकेंगे सीटें
Tue, 10 Nov 2020 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिना प्रवेश परीक्षा के दाखिला लेने वाले छात्रों के साथ प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित वे छात्र जिनका दाखिला अभी तक नहीं हो पाया है भी कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट पर सीधे दाखिला लेने वाले और प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग काउंसलिंग की लिंक दी गई है।
परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि सातवें चरण की काउंसलिंग चल रही है। बिना प्रवेश परीक्षा वाले छात्र 12 नवंबर तक पंजीकरण करा सकते है। वहीं 13 से 15 नवंबर तक विकल्प भरे जाएंगे। 16 नवंबर को काउंसलिंग परिणाम जारी होंगे। जिसके बाद बाद 18 नवंबर तक छात्रों को आवंटित संस्था में जाकर डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा। अपने लॉगिन के माध्यम से 19 नवंबर दोपहर दो बजे तक फीस जमा करानी होगी।
उन्होंने बताया कि जो छात्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं वे भी सातवें चरण में अपना विकल्प 13 से 15 नवंबर तक भर सकते है। 16 को काउंसलिंग का परिणाम घोषित होगा और 18 तक आवंटित संस्था में जाकर अपना डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना होगा, साथ ही 19 नवंबर तक दोपहर दो बजे तक अपना निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे। सीधे प्रवेश लेने वाले छात्रों को निजी व अनुदानित और प्रवेश परीक्षा के माध्यम के छात्रों को राजकीय, अनुदानित और निजी संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा। छठे चरण की काउंसलिंग खत्म होने के बाद 2.38 लाख सीटों के सापेक्ष अभी तक 1.52 लाख सीटें खाली हैं। जबकि 86580 छात्रों का प्रवेश हो चुका है। राजकीय पॉलीटेकनिक संस्थानों में करीब 5400 सीटें खाली हैं।