फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students studying in Basic Education Council schools have not yet been able to get a sweater.

यूपीः ठंड बढ़ी, लेकिन अभी आधे बच्चों को भी नहीं मिले स्वेटर

Sat, 30 Nov 2019 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Nov 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
students studying in Basic Education Council schools have not yet been able to get a sweater.
इटौंजा स्थित स्कूल में बच्चों को नहीं मिले स्वेटर। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई है, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को अब तक स्वेटर नहीं मिल सका है। नौनिहाल ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्रदेश सरकार से एक महीना समय बढ़वाने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग केवल 46 प्रतिशत बच्चों को ही स्वेटर बांट सका है।

विज्ञापन


प्रदेश के 75 जिलों में बेसिक शिक्षा परिषद के 1.58 लाख से अधिक स्कूलों में पढ़ने वाले 1.59 करोड़ विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर वितरण होना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने एक स्वेटर की अनुमानित कीमत अधिकतम 200 रुपये निर्धारित करते हुए सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जैम पोर्टल के जरिए स्वेटर खरीदकर बच्चों को बांटने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

प्
रदेश सरकार ने सभी बीएसए को 31 अक्तूबर तक स्वेटर बांटने को कहा था। जैम पोर्टल से स्वेटर खरीद में समय लगने के कारण सरकार से अंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया गया। इस पर विभागीय मंत्री सतीश द्विवेदी ने एक महीना समय बढ़ाते हुए 30 नवंबर तक स्वेटर बांटने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 29 नवंबर तक  करीब 34 जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम बच्चों को स्वेटर वितरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से आठ जिलों में तो एक तिहाई बच्चों को भी स्वेटर नहीं बंटे हैं। 30 से अधिक जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों को स्वेटर मिले हैं। 11 जिलों में ही शत प्रतिशत स्वेटर वितरण हो पाया है। अधिकारियों का मानना है कि 15 से 20 दिसंबर तक ही शत प्रतिशत बच्चों को स्वेटर बंट सकेंगे।

इन जिलों में 30 प्रतिशत भी नहीं बंटे स्वेटर

students studying in Basic Education Council schools have not yet been able to get a sweater.
नगराम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिले। - फोटो : अमर उजाला

बाराबंकी, बलरामपुर, सीतापुर, चित्रकूट, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत और बांदा जिले में 30 प्रतिशत स्वेटर भी अब तक नहीं बांटे गए हैं।

इन जिलों में शत प्रतिशत वितरण
अमेठी, प्रयागराज, मऊ, कौशांबी, गाजीपुर, झांसी, मेरठ, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, महोबा और सहारनपुर जिलों में शत-प्रतिशत स्वेटर वितरित किये गए हैं।

12 जिलों में शत प्रतिशत स्वेटर बंट गए हैं, 8 जिलों में शनिवार तक शत प्रतिशत बंट जाएंगे। शेष जिलों में हमने अधिकारियों और विक्रेताओं पर जल्द स्वेटर वितरण का दबाव बनाया है। जल्द से जल्द स्वेटर वितरण कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।- विजय किरन आनंद, महानिदेशक स्कूल शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed