{"_id":"64587ce4e60a38d3360af863","slug":"students-stranded-in-manipura-starts-coming-back-from-today-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipura Violence: मणिपुर में फंसे यूपी के छात्रों की आज से घर वापसी, सीएम के निर्देश पर हरकत में आया शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manipura Violence: मणिपुर में फंसे यूपी के छात्रों की आज से घर वापसी, सीएम के निर्देश पर हरकत में आया शासन
Mon, 08 May 2023 02:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 May 2023 02:56 PM IST
सार
मणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के छात्रों की आज सोमवार से घर वापसी शुरू हो जाएगी। मामले का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया था। अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के छात्रों को सोमवार से सुरक्षित वापस घर लाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद रविवार को शासन के अधिकारी हरकत में आ गए। छात्रों को फ्लाइट से लाया जाएगा। उनको शिक्षण संस्थान से एयरपोर्ट तक सुरक्षित लाने की व्यवस्था मणिपुर सरकार करेगी।
विज्ञापन
मणिपुर में फंसे छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम मदद की अपील जारी की थी। योगी ने इसे तुरंत संज्ञान लेते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को कार्रवाई के निर्देश दिए। संजय प्रसाद ने मणिपुर के मुख्य सचिव से बात कर छात्रों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था और वहां उनकी सुरक्षा का आग्रह किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - परिवार सर्वेक्षण के जरिये हर घर का डाटा जुटा रही है सरकार, यूपी में जारी नामांकन अभियान
मणिपुर के मुख्य सचिव ने उन छात्रों से संपर्क कर और उन्हें वापस भेजने के लिए एक आईएएस अधिकारी नामित किया है। राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अब तक यूपी के 29 छात्रों के वहां फंसे होने की सूचना मिली है।
ये छात्र स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मेडिकल और तकनीकी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हैं। कुछ बच्चों से संपर्क कर उन्हें वहां फंसे अन्य की जानकारी जुटाने और 1070 पर सूचना देने को कहा गया है। राहत आयुक्त ने बताया कि तीन छात्रों ने अपना कोर्स पूरा करके ही वापस आने की बात कही है। उन्होंने फिलहाल खुद को सुरक्षित बताया है।