{"_id":"5bbdd767867a55282702aabf","slug":"students-ride-on-cheetah-mobile-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेपरवाह खाकी: पुलिस की चीता मोबाइल बाइक पर फर्राटा भर रहे बच्चे, वो भी बिना हेलमेट के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपरवाह खाकी: पुलिस की चीता मोबाइल बाइक पर फर्राटा भर रहे बच्चे, वो भी बिना हेलमेट के
इमरान, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
चीता मोबाइल बाइक पर स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में विवेक तिवारी हत्या कांड में सवाल उठा था कि सिपाही के पास आखिर पिस्टल कैसे पहुंची। यह सवाल अभी अनसुलझा है। इसी बीच लखनऊ की सड़कों पर पुलिस की मनमानगी की एक तस्वीर और दिखी। पुलिस की चीता मोबाइल बाइक से कुछ छात्र फर्राटा भरते दिखे। वो भी बिना हेलमेट के।
ये वही बाइक है जिसमें पुलिस गश्त करती है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सरकारी गाड़ी से पुलिस वालों के बच्चे घूम सकते हैं। अगर घूम सकते हैं तो क्या इनके लिए हेलमेट जरूरी नहीं हैं।
विज्ञापन
ये वही बाइक है जिसमें पुलिस गश्त करती है। अब सवाल ये उठता है कि क्या सरकारी गाड़ी से पुलिस वालों के बच्चे घूम सकते हैं। अगर घूम सकते हैं तो क्या इनके लिए हेलमेट जरूरी नहीं हैं।
विज्ञापन
डीजीपी को देनी पड़ी थी सफाई
विवेक हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि पिछले 28 सितंबर की रात लखनऊ के गोमती नगर इलाके में एक एपल कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर की पुलिसकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जांच चल रही है। यह ऐसा मामला था जिसमें पुलिस महकमे को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। यहां तक कि प्रदेश के डीजीपी को सफाई भी देनी पड़ी थी।
बेपरवाह पुलिसवाले
चीता मोबाइल बाइक चलाते बच्चे
- फोटो : amar ujala
लेकिन पुलिस वालों की हरकतें देखकर तो यही कहा जा सकता है कि वह इन सब मामलों से बेपरवाह हैं।