Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students outraged after finding site closed upon arrival for biometric process

Lucknow News: बायोमीट्रिक के लिए बुलाया, साइट बंद मिली तो भड़के छात्र

Tue, 17 Nov 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Students outraged after finding site closed upon arrival for biometric process
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन चल रहा है। इसके लिए 15 नवंबर को विवि प्रशासन की ओर से 16 और 17 नवंबर के लिए शेड्यूल भी जारी किया गया। छात्रों का आरोप है कि जब वे सोमवार को बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए पहुंचे तो संबंधित साइट ही बंद हो चुकी थी।
विज्ञापन

छात्रों को बताया गया कि रिन्यूअल कराने वाले छात्रों के सत्यापन की तारीख 15 नवंबर को ही बीत चुकी है और अब सत्यापन नहीं हो सकता। यह सुनकर छात्र भड़क गए और कुलपति कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पहुंचीं कुलसचिव ने छात्रों को समझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि वे साइट को फिर से खुलवाएंगी। इसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए वर्गवार और रसीद संख्या के आधार पर सोमवार और मंगलवार के लिए कार्यक्रम जारी किया था। सोमवार को विवि के नवीन परिसर से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए मुख्य परिसर स्थित कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के छात्रवृत्ति अनुभाग (मैत्री भवन) पहुंचे। छात्रों की अगुवाई कर रहे प्रियांशु शुक्ला ने बताया कि यहां पहुंचने पर हमें बताया गया कि जिन छात्रों का रिन्युअल होना था, उनके लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर को ही खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव संसाधन विभाग पहुंचे छात्रों को जब वहां से भी निराशा हाथ लगी तो उन्होंने विवि के गेट नंबर एक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद कुलपति कार्यालय पहुंचकर वहां नारेबाजी की। इस दौरान वहां पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी और डीएसडब्ल्यू प्रो. अमिता कनौजिया ने उन्हें समझाने को भरसक प्रयास किया। तभी वहां पहुंचीं कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने छात्रों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि साइट फिर से तीन दिन के लिए खुलवाई जाएगी। इस दौरान छात्र सत्यापन करा सकते हैं।





लविवि ने दो दिन के लिए जारी किया था शेड्यूल
लविवि ने 16 नवंबर के लिए जो शेड्यूल जारी किया था, उसके अनुसार सामान्य वर्ग के लिए रसीद संख्या 501 से 900 तक, सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया था। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 751 से 1150 तक, दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 501 से अंतिम संख्या तक, शाम पांच से छह बजे तक का समय दिया गया था। इसी तरह से 17 नवंबर को सामान्य वर्ग के लिए रसीद संख्या 901 से अंतिम संख्या तक, सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक का समय दिया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1151 से अंतिम संख्या तक, दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 201 से अंतिम संख्या तक, शाम पांच से छह बजे तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed