{"_id":"5d34c7cf8ebc3e6cf13a27c0","slug":"students-of-sports-quota-not-getting-admission-in-lu-lucknow-news-lko4720761200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि में खेल कोटे के दाखिले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि में खेल कोटे के दाखिले नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल कोटे के विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिला दाखिला
लविवि में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलता है सुपर न्यूमेरिक कोटे में दाखिला
लखनऊ विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उत्कृष्ट खिलाड़ियों के दाखिले नहीं हो पाए हैं। विवि में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सुपर न्यूमेरिक सीट पर दाखिला मिलता है। इसके लिए लविवि ने अभी तक समिति का गठन नहीं किया है। ऐसे में खिलाड़ी दाखिले की राह ताक रहे हैं। विवि के अधिकारी अगले सप्ताह तक समिति गठन करने की बात कह रहे हैं।
लविवि में खिलाड़ियों को वेटेज दिया जाता है। जबकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधे दाखिला मिलता है। इसके नियम पहले से ही तय हैं। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विवि के पास अपना आवेदन देना होता है। इस आवेदन के बाद विवि में विशेष रूप से बनी समिति यह तय करती है कि वह खिलाड़ी दाखिला देने लायक है या फिर नहीं। ज्यादा समय होने पर विद्यार्थी अन्य संस्थानों का रुख करते हैं। लविवि की यह सुस्ती कहीं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को यहां से दूर न कर दे। ये खिलाड़ी विवि को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देते हैं। खेल के मामले में पहले से ही फिसड्डी चल रहे लविवि की बची-खुची उम्मीदें इस तरह की हीला-हवाली से भी धूमिल हो रही हैं।
जल्द होंगे दाखिले
खिलाड़ियों के आवेदन आ चुके हैं। इनके दाखिले के लिए समिति का गठन होना है। कुलपति से समिति का अनुमोदन लिया जा रहा है। जल्द ही दाखिले हो जाएंगे।
- डॉ. आरबी सिंह,
सचिव, लखनऊ यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स एसोसिएशन