फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students of sanskrit school will learn computer

मदरसे ही नहीं संस्कृत विद्यालय के बच्चे भी पढ़ेंगे कंप्यूटर

Thu, 02 Aug 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
students of sanskrit school will learn computer
सीएम योगी आदित्यनाथ

मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के बाद योगी सरकार संस्कृत विद्यायलों के भी आधुनिकीकरण को लेकर गंभीर है। बृहस्पतिवार को राजधानी के विश्वेश्यरैया हॉल में आयोजित माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद की 2018 परीक्षा के मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कृत को प्रमुख अन्य पाठ्यक्रमो की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाना होगा।

विज्ञापन


संस्कृत विद्यालयों में परम्परागत पाठ्यक्रम के साथ कम्प्यूटर, गणित, वैदिक गणित, विज्ञान और अंग्रेजी भी पढ़ाई जाएगी। संस्कृत को आधुनिकता के साथ जोड़कर ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा कि प्रमुख विषयों की तरह संस्कृत में अध्ययन भी युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में परम्परागत पाढठ्यक्रम के साथ कर्मकांड का भी प्रशिक्षण देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत देववाणी है, इसे भाषा मानकर इसके महत्व को कम नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सनातन परम्परा का समावेश कर संस्कृत का विशिष्ट कार्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्कृत को आधुनिकता से वंचित नहीं कर सकते। संस्कृत को दुनिया की तमाम प्रमुख भाषाओं केसाथ जोड़ा जाएगा ताकि युवा उन भाषाओं का भी ज्ञान अर्जित कर सके। कहा कि संस्कृत साहित्य को ईमानदारी से देखने का प्रयास किया जाता तो संस्कृत की उपेक्षा की स्थिति नहीं बनती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दुनिया इस बात को स्वीकार कर रही है कि कम्प्यूटर दुनिया की सबसे सुगम भाषा है फिर भी इस दिशा में काम नहीं किया गया। अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्रा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed