फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students have to give exams after 60 days of study

60 दिन की पढ़ाई के बाद ही शुरू हो जाएंगी परीक्षा

Wed, 02 Oct 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
students have to give exams after 60 days of study
60 दिन की पढ़ाई के बाद ही देनी होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

लविवि की सेमेस्टर परीक्षा की प्रस्तावित तारीख से छात्रों में मची खलबली
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक की सेमेस्टर परीक्षा का प्र्रस्तावित कार्यक्रम जारी होते ही विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की हालत तो और भी खराब है। उनका कहना है कि अभी दाखिला लिए एक महीना भी नहीं बीता है और परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई। 15 नवंबर से परीक्षा होना प्रस्तावित है। इस तरह उन्हें पूरे सेमेस्टर में पढ़ाई के लिए 60 से भी कम दिन मिलेंगे।
लविवि ने अपना शैक्षिक सत्र छह जुलाई से शुरू करने का आदेश जारी किया था। नौ जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की बात भी कही गई थी। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर महाविद्यालयों में अगस्त महीने तक दाखिले ही हो रहे थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की मांग पर शासन ने कॉलेजों में सीट बढ़ाने की मंजूरी अगस्त महीने में दी थी। इसके बावजूद लविवि द्वारा कॉलेज में सीटें बढ़ाने का आदेश 12 सितंबर को जारी किया। कॉलेजों को यह आदेश 14 सितंबर को मिला। इसकेबाद कॉलेजों ने 20 सितंबर तक दाखिले किए। विवि ने परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 15 नवंबर रखी गई है। इस तरह विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिकतम 60 दिन ही मिल पाएंगे। इस दौरान काफी छुट्टियां भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा विद्यार्थियों को ही भुगतना पड़ रहा है। लविवि प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की प्रस्तावित तारीख शैक्षिक सत्र को देखते हुए जारी की गई है। जहां पर सिलेबस पूरा नहीं है वे अपने यहां एक्स्ट्रा क्लास भी चला सकते हैं।

छात्रों का होगा नुकसान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही सेमेस्टर प्रणाली का विरोध करता रहा है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यही है कि पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। लविवि को परीक्षा दिसंबर से पहले नहीं करानी चाहिए। इससे पहले परीक्षा होने पर विद्यार्थियाें को नुकसान होगा।
अजीत प्रताप सिंह,
मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed