प्रैक्टिल में नंबर का लालच देकर करवाई बच्चों से मजदूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के श्यामनगर डी ब्लाक स्थित श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ मनबोधन प्रसाद पब्लिक स्कूल में श्रमदान के नाम पर छात्रों से मजदूरी कराई गई। प्लांटेशन कराने के नाम पर उनसे ईंट ढुलवाई गई। यह काम लंच के बाद लगभग दो घंटे तक स्कूल की पढ़ाई छोड़ कराया गया।
उमस भरी गर्मी में छात्र बेहाल हो गए,लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को तरस नहीं आया। घर जाकर छात्रों ने यह बात अभिभावकों को बताई। इस पर शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने विरोध जताया। कहा कि वह बच्चों को पढ़ाई के लिए भेजते हैं मजदूरी कराने को नहीं।
गुरुवार को स्कूल में लंच के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों को श्रमदान करने की बात कहकर स्कूल भवन के भीतर रखी ईंट बाहर रखने के काम पर लगा दिया। 600 से अधिक ईंट रखवाने का काम स्कूल की छुट्टी होने तक कराया गया। तब तक बच्चों के हाथ पैर दर्द के मारे भर चुके थे।
बेहाल घर पहुंचे बच्चे
छुट्टी होने पर वह हाल बेहाल घर पहुंचे। उन्होंने घर पर स्कूल की यह बात बताई। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे मो. इलियास, सोनू यादव आदि अभिभावकों ने बच्चों से मजदूरी कराने का विरोध किया। कहा कि वह पढ़ाई के कारण उनसे घर का कोई काम नहीं करवाते और यहां उनसे मजदूरी कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब फीस के साथ घर में मैसेज तक करने का पैसा लिया जाता है फिर हमें सूचना क्यों नहीं दी गई। इसका चार्ज भी लिया जाता है। इस पर प्रिंसिपल बोलीं की अगर आप नहीं चाहते कि बच्चा श्रमदान करें तो आप लिखकर दे दे। उन्हें प्रैक्टिकल के नंबर नहीं दिए जाएंगे।
इस दौरान अभिभावकों ने सीबीएसई में इस विषय की गाइड लाइन मांगी पर वह नहीं दिखा सकीं। गौरतलब है कि यह ईंट वहां जमा कराई गई जहां भवन निर्माण के लिए मौरंग और नई ईंट जमा है।