फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students dressed as Santa Claus distributed gifts.

Lucknow News: सांता क्लॉज बने विद्यार्थियों ने बांटे उपहार

Fri, 26 Dec 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Students dressed as Santa Claus distributed gifts.
अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए।
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में क्रिसमस पर कार्यक्रम हुए। विद्यालय परिसरों को रंग-बिरंगी झालरों, क्रिसमस ट्री और आकर्षक लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन एवं उनके प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेशों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने कैरल गीत, नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। सांता क्लॉज के रूप में सजे विद्यार्थियों ने बच्चों को उपहार देकर खुशियां बांटीं। विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं निर्देशिका जतिंदर वालिया ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। क्रिसमस का पर्व हमें प्रेम, सेवा, त्याग और मानवता की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed