फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students committed sucide

थर्ड डिवीजन पास छात्रा समेत पांच ने लगाई फांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
students committed sucide
लखनऊ। हाईस्कूल में तृतीय श्रेणी में पास होने पर काकोरी के महिपतमऊ गांव निवासी 15 वर्ष सुमन ने फांसी लगाकर जान दे दी इसके अलावा पारा में 39 वर्षीय सुनीता, महानगर में कपड़ा कारोबारी के बेटे 20 वर्षीय शशिकांत, निराला नगर निवासी 27 साल के परोपकार उर्फ अमन और आलमबाग निवासी 19 वर्षीय राकेश साहू ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी प्रमेंद्र सिंह के मुताबिकख् महिपतमऊ गांव निवासी नंदकिशोर एक दुकान में काम करते हैं। हाईस्कूल में उनकी बेटी सुमन ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा पास की थी। अंक कम आने के कारण वह काफी तनाव में थी। मां गीता के मुताबिक, बुधवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, पारा के तेजीखेड़ा में कृष्णा उपाध्याय के तीन मंजिला मकान में किराए पर रहने वाले अशोक की पत्नी सुनीता का शव पड़ोस में एक खाली प्लॉट में टीन शेड में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि सुनीता मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, रहीमनगर नई बस्ती निवासी रमेश चंद्र भारती कपड़ा कारोबारी हैं। उनका बेटा शशिकांत तृतीय वर्ष का छात्र था। उसने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। कारण साफ नहीं है। हसनगंज के निराला नगर मार्केट निवासी परोपकार उर्फ अमन ने फांसी लगाकर जान दे दी। अमन हजरतगंज स्थित एक दुकान में काम करता था। आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी कृष्णा कोलकाता निवासी अपने साले राकेश साहू के साथ रहता था। वह एक टेंट हाउस में हेल्पर का काम करता था। मंगलवार बहनोई और राकेश एक शादी समारोह से लौटकर आए। इसके बाद राकेश ने रात को फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed