फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students can submit their fees till 21 december

पुनर्वास विवि में 21 दिसंबर तक जमा करें शुल्क

Fri, 18 Dec 2020 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
students can submit their fees till 21 december
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2019-20 एवं 2020-21 के लिए पाठ्यक्रम संबंधित समस्त शुल्क अभी तक जमा नहीं किया है, उन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने अंतिम अवसर दिया है। ऐसे विद्यार्थी पाठ्यक्रम संबंधित सभी शुल्क 200 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 21 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अनुरोध के क्रम में उनके शैक्षणिक भविष्य को ध्यान मेें रखते हुए शुल्क जमा करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि के अंदर शैक्षणिक शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करें। इसी क्रम में विवि में शोध में पंजीकृत जिन शोधार्थियों ने किसी कारणवश शोध संबंधी निर्धारित शुल्क जमा नहीं किया है। वे 31 दिसंबर तक निर्धारित शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। जिन शोधार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2019-20 एवं इससे पूर्व सत्र का शुल्क जमा नहीं किया गया है। उनको विलंब शुल्क के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed