{"_id":"67352247c238128cc9050c84","slug":"students-brothers-entered-the-library-and-beat-him-up-10-booked-lucknow-news-c-13-1-lko1103-951344-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लाइब्रेरी में घुसकर छात्र के भाइयों ने की मारपीट, 10 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लाइब्रेरी में घुसकर छात्र के भाइयों ने की मारपीट, 10 पर मुकदमा
Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज इलाके में लाइब्रेरी में छात्रों के आपसी विवाद पर पहुंचे छात्र के भाई ने साथियों संग हंगामा व मारपीट की। आरोपियों ने लाइब्रेरी संचालक की दो बहनों की पिटाई कर उनसे छेड़छाड़ भी की। मामले में आरोपी छात्र, उसके दो भाइयों सहित 10 अज्ञात पर अलीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।
जानकीपुरम निवासी युवक, दो बहनों के साथ अलीगंज में लाइब्रेरी चलाते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लाइब्रेरी के दो छात्र उत्कर्ष अवस्थी व सुयश के बीच सीट पर बैठने के लिए विवाद हो गया। स्टाफ ने दोनों को शांत करवा दिया। तभी उत्कर्ष ने फोन कर भाई रजत व गौरव को बुला लिया। आरोपियों ने विमल और सुयश को पीट दिया। बचाव के लिए लाइब्रेरी संचालक की बहनें आईं तो आरोपियों ने उन्हें पीट छेड़छाड़ की।