फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students beaten bus driver and conductor in lucknow

स्टूडेंट्स ने बस ड्राइवर व कंडक्टर को पीटा, कैश बैग समेत ये सामान लूटा

Thu, 11 Apr 2019 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
students beaten bus driver and conductor in lucknow
डेमो

लखनऊ में मड़ियांव के हबीबनगर में 24 से अधिक की संख्या में आए युवकों ने रोडवेज बस चालक और परिचालक को पीटकर नकदी व टिकट मशीन लूट लिया। बस में सफर कर रहे यात्रियों की मदद से तीन को दबोच लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को सुुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


देर रात को पुलिस ने पीड़ित परिचालक की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक मो. अहमद के मुताबिक सभी छात्र विधि विभाग के छात्रावास में रहते हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ सीतापुर रोडवेज की अनुबंधित बस परिचालक चंद्रप्रकाश शुक्ला के मुताबिक, वह करीब 36 यात्रियों को लेकर सीतापुर जा रहे थे। डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक बस में चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने नजदीक के स्टॉप का टिकट बनाने को कहा। चद्रप्रकाश ने बीकेटी टिकट बना दिया। इसके बाद युवक सीट पर बैठने को लेकर एक अन्य यात्री से भिड़ गया। युवक ने यात्री का सामान फेंकना शुरू कर दिया। परिचालक और ड्राइवर के दखल पर युवक नाराज हो गया। युवक की धमकी से सहमा यात्री पुरनिया पर उतर गया।

तीन उपद्रवी छात्र गिरफ्तार

students beaten bus driver and conductor in lucknow
डेमो
चालक व परिचालक से कहासुनी के बाद छात्र के फोन पर विधि छात्रावास से कुछ ही देर में 24 से अधिक युवक हबीबनगर पहुंचकर बस को रोक लिया। चालक व परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ युवकों ने बस की चाबी निकाल ली। छात्रों के उपद्रव के कारण एक तरफ का रास्ता बंद हो गया।

उपनिरीक्षक मो. अहमद के मुताबिक हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वह मौके पर पहुंचे तो देखा छात्र बीच सड़क पर हंगामा कर रहे है। पुलिस को देखकर छात्र भागने लगे। पुलिस ने यात्रियों की मदद से तीन छात्रों को दबोच लिया। पकड़े गए छात्रों में उमेश चंद्र, देवीदीन शंखवार और विपिन कुमार सरोज शामिल है। पुलिस के मुताबिक ,मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सभी छात्र विधि विभाग के छात्रावास में रहते हैं।

चालक व परिचालक से लूटे 50 हजार
पीड़ित चालक शमीम और परिचालक चंद्र प्रकाश के मुताबिक, छात्रों ने दोनों से लूटपाट की। चंद्र प्रकाश के पास से कैशबैग, टिकट मशीन, परिचालक की जेब से वेतन का 22 हजार रुपये व चालक की जेब से 20 हजार रुपये लूट लिए। वहीं कैश बैग में 8 हजार रुपये था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed