फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students attack on profesor in BBAU.

अंबेडकर विश्विद्यालय में छात्रों ने प्रोफेसर पर किया हमला, तोड़फोड़

Thu, 08 Sep 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
 Students attack on profesor in BBAU.

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को प्रवक्ता प्रो. कमल जायसवाल पर छात्रों ने हमला कर दिया। हमलावर छात्रों ने उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। देर रात हुई घटना के बाद विवि में जमकर बवाल हुआ। स्टूडेंट्स भी परिसर में इकठ्ठा हो गए और हंगामा किया।

विज्ञापन


छात्रों ने इसके लिए प्रॉक्टर व रजिस्ट्रार को दोषी ठहराते हुए दोनों को हटाने की मांग की। प्रो. कमल जायसवाल ने मामले में अशोका हॉस्टल में रहने वाले रामेंद्र, नरेश, श्रेयात बौद्ध, जय सिंह व संदीप के अलावा कई अज्ञात छात्रों के खिलाफ हमले की एफआईआर आशियाना थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात साढ़े नौ बजे के करीब की है। विवि प्रवक्ता प्रशासनिक भवन में बैठक के बाद बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि तभी विवि के अशोका हॉस्टल में रहने वाले रामेंद्र, नरेश, श्रेयात बौद्ध, जय सिंह व संदीप सहित कई स्टूडेंट्स ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स ने जमकर किया हंगामा

 Students attack on profesor in BBAU.

स्टूडेंट्स ने प्रो. जायसवाल के साथ मारपीट करने के साथ ही उनकी कार भी तोड़ दी। इसकी सूचना जैसे ही हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स को मिली वे बाहर निकल आए।

परिसर में रहने वाले शिक्षक भी इस घटना के बाद बाहर निकल आए। सभी लोग पहले वीसी आवास पहुंचे। वहां पर स्टूडेंट्स ने कमल जायसवाल के समर्थन में काफी हंगामा किया।

स्टूडेंट्स ने विवि की रजिस्ट्रार तथा प्रॉक्टर को उनके पद से हटाने के लिए कहा है। प्रो. जायसवाल ने इस मामले में रामेंद्र, नरेश, श्रेयात बौद्ध, जय सिंह व संदीप व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के बाद प्रो. जायसवाल को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

विश्वविद्यालय में दो गुटों के बीच तनाव

 Students attack on profesor in BBAU.

बीबीएयू में पिछले काफी समय से वर्ग भेद को लेकर काफी तनातनी का माहौल है। परिसर में दो वर्ग के स्टूडेंट्स की गुटबाजी है। हालत यह है कि इस गुटबाजी में प्रो. जायसवाल व रजिस्ट्रार सुनीता चंद्रा के साथ ही अन्य शिक्षकों के शामिल होने की बात भी कही जाती है।

इसको लेकर विवि में आए दिन हंगामा-बवाल होता रहता है। बुधवार रात हुई घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी पिछले एक साल से परिसर में लगातार हंगामा-बवाल चल रहा है।

आलम यह है कि विवि की इस गुटबाजी में पढ़ाई के बजाय आपसी राजनीति चरम पर हो गई है। बुधवार को घटना के बाद इसी वजह से वीसी आवास पर दोनों पक्ष के शिक्षक व स्टूडेंट्स जमा हो गए। हालांकि वीसी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed