फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student was poisoned in a bus, Alambagh police filed a report after seven months

Lucknow News: बस में छात्र से जहरखुरानी, सात माह बाद आलमबाग पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Student was poisoned in a bus, Alambagh police filed a report after seven months
बस में छात्र से जहरखुरानी, सात माह बाद आलमबाग पुलिस ने लिखी रिपोर्ट
लखनऊ। दिल्ली के कौशांबी डिपो से बस से लखनऊ आ रहे बीजेएमसी के छात्र ठाकुरगंज के पक्काबाग निवासी शबीब अहमद जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरान ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और आईपैड, मैकबुक समेत करीब पांच लाख कीमत का सामान लेकर भाग गया। शिकायत के बावजूद आलमबाग पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। छात्र की मां नूरुस सबाह ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत की तब पुलिस ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन


नूरुस सबाह के मुताबिक वह वाराणसी में प्राइवेट टीचर हैं और पति भी वहां नगर निगम में कार्यरत हैं। बेटा शबीब ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विवि से बीजेएमसी की पढ़ाई कर रहा है। बीते चार सितंबर को शबीब दोस्त के साथ दिल्ली गया था। वहां आईपैड, मैकबुक और कुछ अन्य सामना खरीदा था। बेटे का दोस्त दिल्ली में ठहर गया था। पांच सितंबर की रात शबीब लखनऊ के लिए निकला। बस में बगल की सीट पर बैठे अजनबी ने उसे चिप्स व चॉकलेट खाने के लिए दिए। बेसुध होते ही सामान लेकर गायब हो गया। नूरुस ने कॉल की तो बेटे का फोन नहीं उठा। बाद में बेटे के मोबाइल से मेसेज आया और डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछा। इस पर उनको शक हुआ और वह आलमबाग बस अड्डे पहुंचीं, वहां बेटा बस में बेहोशी की हालत में मिला। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में शिकायत पर हुई कार्रवाई

नूरुस ने बताया कि सितंबर में ही शिकायत लेकर आलमबाग पुलिस के पास गईं तो घटनास्थल दिल्ली का बताया गया। वह दिल्ली गईं तो गाजियाबाद भेज दिया गया। सात माह तक पुलिस उनको टरकाती रही। आजिज आकर सीएम जनता दर्शन में शिकायत की तब रिपोर्ट दर्ज हो सकी। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना उनकी तैनाती से पहले की है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, केस दर्ज किया गया।आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed