फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student walking on fourth floor fall in duct of elevator

चौथी मंजिल पर टहल रहा था, फिर लिफ्ट की डक्ट में गिरा छात्र

Sun, 17 Feb 2019 12:30 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 17 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
student walking on fourth floor fall in duct of elevator
- फोटो : huffingtonpost
लखनऊ के अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित रॉयल अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर टहल रहा छात्र सुमित सिंह (24) संदिग्ध हालात में नीचे गिर गया। वह लिफ्ट की डक्ट में छत से करीब 35 फीट नीचे बेहोश मिला। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने छात्र को बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। छात्र की चप्पल बाहर मिली, जबकि मोबाइल मौके से गायब था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, मूलरूप से गोंडा निवासी सुमित सिंह लखनऊ में परास्नातक की पढ़ाई कर रहा है। वह अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित रॉयल अपार्टमेंट में किराए पर रहता हैं। शनिवार रात वह छत पर टहल रहा था। अचानक वह लिफ्ट की डक्टमें गिर गया। वह कैसे गिरा। इस बारे में कोई बता नहीं पा रहा है। पुलिस ने छात्र को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। मौके पर शेर अली खन, जंग बहादुर और इरशाद अहमद पहुंचे। वहां दीवार काटी गई। इसके बाद इरशाद और जंग बहादुर को अंदर उतारा गया। करीब आधे घंटे बचाव कार्य चला। इसके बाद सुमित को डक्ट से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

अपार्टमेंट मालिक पर दर्ज होगा लापरवाही का केस

प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, छात्र संदिग्ध हालात में गिरा है। उसे किसने धक्का दिया या फिसल कर गिरा। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, चार मंजिला भवन में इतना बड़ा खुला क्षेत्र बिना किसी सुरक्षा के छोड़ा गया। इसके लिए भवन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित के परिवारीजनों का इंतजार है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed