{"_id":"64ce0bb45a2f8a24dc023988","slug":"student-of-nursing-college-found-hanging-in-room-in-barabanki-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: कमरे में फंदे से लटका मिला नर्सिंग कॉलेज के छात्र का शव, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: कमरे में फंदे से लटका मिला नर्सिंग कॉलेज के छात्र का शव, पुलिस छानबीन में जुटी
Sat, 05 Aug 2023 02:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:13 PM IST
सार
सफाईकर्मी छात्र के कमरे का दरवाजा खटखटाता रहा पर काफी देर तक नहीं खुला। खिड़की से देखने पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में कालेज के छात्र का शव फंदे से लटका पाया गया। छात्र संतकबीर नगर जिले का निवासी था। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सतरिख हरख मार्ग पर बड़ापुरा गांव के पास अर्नव इंस्टिट्यूट है। संतकबीर नगर जिले का मंजेश कुमार (23) इसी कॉलेज में जीएनएम प्रथम वर्ष का छात्र था और कालेज परिसर में बने हॉस्टल में रहता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - क्रिकेट वर्ल्ड कप : आईसीसी को भाया लखनऊ का इकाना स्टेडियम, इस स्टेडियम में होने हैं विश्वकप के पांच मैच
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 21 से 23 जनवरी के बीच हो सकती है प्राण प्रतिष्ठा, एक महीने तक लाखों लोगों को बंटेगा प्रसाद
शनिवार सुबह सफाईकर्मी विमल जब हॉस्टल की सफाई करने गया तो मंजेश का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अन्य छात्र आ गए। इन सभी लोगों ने खिड़की से देखा तो अंदर मंजेश का शव फंदे से लटक रहा था।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सतरिख के एसएचओ नारद मुनि सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनका इंतजार किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।