फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student of goel institute donated blood

रक्तदान कर गोयल इंस्टीट्यूट के 108 विद्यार्थी बने महादानी

Tue, 09 Oct 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
student of goel institute donated blood
रक्तदान करते छात्र

‘करेंगे रक्तदान, नहीं जाने देंगे मरीजों की जान’ इसी संकल्प के साथ फैजाबाद रोड स्थित गोयल इंस्टीट्यूट के 108 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन इंस्टीट्यूट के परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन और गोयल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के स्टाफ ने भी रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पर सभी महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि इंस्टीट्यूट में समय-समय पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहता है, जिसमें हर बार बड़ी संख्या में यहां के छात्र-छात्राएं रक्तदान करते हैं। इस बार भी उनमें रक्तदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शिविर का उद्घाटन बीकेटी के विधायक अविनाश त्रिवेदी ने किया। इस दौरान उनके साथ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक महेश गोयल भी मौजूद थे। शिविर में केजीएमयू की टीम ने रक्तदान कराया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एके भारद्वाज, अमरेश गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आकाश वेद, एचओडी शिव कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। 

इसलिए किया रक्तदान

मेरी चाची की बीमारी में मुझे रक्तदान का महत्व पता चला। इसीलिए मैंने रक्तदान किया। मैं चाहती हूं कि मेरा खून किसी के काम आए।
-शिवांगी सिंह, छात्रा
पहली बार रक्तदान कर बड़ा सुकून मिला। लोग रक्तदान जरूर करें। इससे खुद का स्वास्थ्य तो अच्छा रहता ही है, हम दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।
-अमन खान, छात्र
मुझे रक्तदान की प्रेरणा पापा से मिली। किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मेरा खून काम आ जाए तो इससे बढ़कर जनसेवा और क्या हो सकती है।
-स्वातिका श्रीवास्वत, असिस्टेंट प्रोफेसर
मैं 17 साल की उम्र से रक्तदान कर रहा हूं। बचपन में नाना की तबीयत खराब होने पर मुझे रक्त का मोल पला चला। रक्तदान से सुखद अनुभूति होती है।
-अजय कुमार शुक्ला, असिस्टेंट एडमिन ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed