फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student hanged herself after writing Forgive me mystery death will be revealed by last call

Lucknow: 'मुझे माफ करना...', लिखकर स्नातक की छात्रा ने लगाई फांसी, अंतिम कॉल से खुलेगा मौत का रहस्य

Wed, 23 Apr 2025 04:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 04:55 PM IST
सार

लखनऊ के इंदिरा नगर में बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या से पहले एक युवक से बात की थी। पुलिस ने छात्रा का फोन कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Student hanged herself after writing Forgive me mystery death will be revealed by last call
मृतक छात्रा अमृत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदिरानगर में मुंशीपुलिया के पास रहने वाली बलिया के रसड़ा निवासी मुन्ना सिंह की बेटी अमृत (21) ने सोमवार रात फंदा लगा लिया। वह स्नातक की छात्रा थी। कमरे से सुसाइड नाेट बरामद किया गया है। इसमें उन्होंने परिवार से माफी मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी गार्ड मुन्ना सिंह की बेटी अमृत अपनी दोस्त के साथ किराये के कमरे में रहती थी। मुन्ना सिंह ने बताया कि अमृत बलिया के एक डिग्री कॉलेज में प्राइवेट बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को उसका पेपर था, इसके लिए उसे घर भी जाना था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, धर्मगुरुओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर शाम अमृत की रूममेट जब लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया और पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए। भीतर रोशनदान और दुपट्टे के सहारे अमृत का शव लटका मिला।


ये भी पढ़े- Lucknow: खुद को मृत दिखाकर फरार था दुष्कर्म का आरोपी, गिरफ्तार किया गया, जमानत पर बाहर आया था
 

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। अमृत चार भाई बहनों में छोटी थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कुछ दोस्तों का सुसाइड नोट में जिक्र है। परिजनों की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।

आत्महत्या से पहले युवक से फोन पर की थी बात
आत्महत्या से पहले अमृत ने एक युवक से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक के परिजनों ने छात्रा को कॉल कर समझाया भी था। युवक व छात्रा पुराने परिचित थे। दोनों के संबंधों को लेकर कुछ दिन पहले परिजनों के बीच समझौता भी हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों फिर से संपर्क में आ गए थे। पुलिस अंतिम बार छात्रा की जिस फोन नंबर पर बात हुई है, उससे पूछताछ करेगी। यह पता लगाया जाएगा कि अमृत ने आत्महत्या क्यों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed