फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brutal man who disguised himself as Sardar and faked his death arrested after one year

Lucknow: खुद को मृत दिखाकर फरार था दुष्कर्म का आरोपी, गिरफ्तार किया गया, जमानत पर बाहर आया था

Wed, 23 Apr 2025 02:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

2015 में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने सजा से बचने के लिए कोर्ट में अपना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल कर किया था। वह जमानत पर आया था तब से फरार था। उसे लखनऊ के चिनहट से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
brutal man who disguised himself as Sardar and faked his death arrested after one year
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा से बचने के लिए कोर्ट में अपना फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर एक साल से फरार चल रहे आरोपी को विभूतिखंड पुलिस ने मंगलवार को चिनहट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बस्ती में हरैया का रहने वाला सुशील उर्फ रमेश उर्फ सोनू पाठक है। आरोपी वर्तमान में चिनहट के जयपाल खेड़ा में रह रहा था। वह शटरिंग का काम करता है। आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है। 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- पहलगाम आतंकी हमला: ईदगाह में शोकसभा का आयोजन, धर्मगुरुओं ने घायलों की सलामती के लिए दुआ की

विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में जमानत पर छूटा था सुशील

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सुशील किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 2015 में जेल गया था। आरोपी से इसके मां-पिता ने रिश्ता तोड़ दिया था। 2019 में वह जमानत पर छूटा था। वह लगातार कोर्ट में पेशी पर आ जा रहा था। 2024 में मामले में गवाही पूरी हो चुकी है।



ये भी पढ़े- UP: देर रात आईपीएस अफसरों के तबादले, सीतापुर के नये एसपी बने अंकुर अग्रवाल, चार जिलों के एसपी बदले

 

सजा के डर से फरार हुआ था आरोपी

गवाही पूरी होने पर कोर्ट जल्द ही फैसला सुनाने वाली थी। आरोपी को सजा का डर सता रहा था। इससे बचने के लिए उसने साजिश रची। आरोपी सुशील ने वकील के जरिए कोर्ट में अपना कूटरचित मृत्यु प्रमाणपत्र दाखिल करा दिया था। संदेह होने पर जब कोर्ट ने प्रमाणपत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला था। इस पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

पकड़ में न आए इसलिए बदल रखा था हुलिया

आरोपी इतना शातिर था कि वह पकड़ में न आए, इसलिए वह एक साल से पगड़ी व दाढ़ी और मूंछ बढ़ाकर रहता था। समय-समय पर ठिकाने भी बदलता रहता था। सोमवार को सर्विलांस के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed