{"_id":"69d81a6e7470c9f3890d56fa","slug":"student-goes-missing-on-his-way-to-school-teacher-also-missing-since-the-same-day-lucknow-news-c-13-lko1096-1684313-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूल जाने के लिए निकला छात्र लापता, उसी दिन से शिक्षिका भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूल जाने के लिए निकला छात्र लापता, उसी दिन से शिक्षिका भी गायब
Fri, 10 Apr 2026 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में स्कूल जाने के लिए निकला 14 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी दिन स्कूल की एक शिक्षिका भी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के मोहल्ले की रहने वाली महिला के अनुसार, उनका बेटा 4 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। स्कूल की छुट्टी दोपहर एक बजे होती है, लेकिन 1:15 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजन स्कूल पहुंचे तो जानकारी मिली कि वह उस दिन स्कूल आया ही नहीं था। खोजबीन के दौरान पता चला कि स्कूल की शिक्षिका (23) भी उसी दिन से लापता है। दरोगा अंकुर आनंद ने बताया कि छात्र व शिक्षिका दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। छात्र अकेले गया है या शिक्षिका के साथ, उसके मिलने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और छात्र व शिक्षिका की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।