{"_id":"6400bc3c271fdc8f5a03a4c0","slug":"student-commited-suicide-due-to-loss-in-bitcoin-lucknow-news-c-13-lko1018-112287-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिट क्वाइन मेंं डूबी रकम तो छात्र ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिट क्वाइन मेंं डूबी रकम तो छात्र ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरोजनीनगर की घटना, कमरे में पंखे से लटकता मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बिट क्वाइन में निवेश पर नुकसान से परेशान बीकॉम छात्र अंकित (22) ने बृहस्पतिवार को फांसी लगा ली। पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।
सरोजीनगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-ई में छात्र अंकित मां शांति व मामा मनोज कुमार साहू के साथ रहता था। मकान के नीचे के हिस्से में शांति देवी और ऊपर के हिस्से में मनोज रहते हैं। मनोज ने बताया कि सुबह करीब सात बजे शांति ने अंकित को आवाज लगाई, पर जवाब नहीं मिला। इस पर कमरे के दरवाजे को धक्का दिया तो खुल गया। देखा तो पंखे में दुपट्टे के सहारे अंकित का शव लटक रहा था। चीखपुकार सुनकर मनोज और आसपास के लोग जमा हो गए। फंदे से अंकित को उतारा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
3.50 लाख लगाए थे बिट क्वाइन में, मोबाइल में मिली लंबी चैटिंग
मनोज ने बताया कि अंकित के पिता अरविंद कुमार साहू की वर्ष 2015 में मौत हो गई थी। किसी तरह वह लोग मिलकर अंकित व उसकी मां का खर्च चला रहे थे। अंकित की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। मनोज के अनुसार, अंकित काफी समय से मोबाइल पर किसी कंपनी में निवेश कर रहा था। रकम बिट क्वाइन में थी। बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये अंकित ने निवेश किए थे जो डूब गए। इससे परेशान होकर उसने जान दे दी। मनोज ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अंकित के मोबाइल फोन को चेक किया तो निवेश व उससे संबंधित लंबी चैटिंग की डिटेल मिली।