फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student can seat with book in board exam

किताब लेकर परीक्षा में बैठ सकेंगे यूपी के स्टूडेंट्स

Tue, 22 Dec 2015 12:43 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
student can seat with book in board exam

अगले सत्र से यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में पाठ्य पुस्तक ले जाने की इजाजत होगी। यह सुझाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। इस पर अमल की दिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द इसके लिए विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


यूरोप के कई देशों में विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान पाठ्यपुस्तक ले जाने की अनुमति दी जाती है। शिक्षाविदों ने पाया कि वहां विद्यार्थियों को नकल करने की जरूरत नहीं पड़ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में स्टूडेंट्स के ऐसे काम आएगी किताब

student can seat with book in board exam

हालांकि, किताब साथ होने के बावजूद वे पूछे गए सवाल का उत्तर तभी दे सकते हैं, जब उन्होंने पहले से पूरी किताब पढ़ी हो। इस व्यवस्था में प्रश्नपत्र इस तरह से तैयार किए जाते जाता हैं कि उसका जवाब हू-ब-हू पाठ्य पुस्तक में नहीं होता।

इससे मिला ज्ञान सिर्फ उत्तर देने में मदद कर सकता है। यानी किताब के किसी अंश को उतारकर काम नहीं चल सकता। हाल ही में मुख्यमंत्री ने शिक्षामंत्री बलराम यादव और प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार को उसी पैटर्न पर पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किताब ले जाने की अनुमति होगी। इसके लिए गठित होने वाली विशेषज्ञ समिति बताएगी कि नई व्यवस्था को किस तरह से लागू किया जाना है और पाठ्यक्रम में क्या फेरबदल करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed