फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student beat former student

बीबीएयू और लविवि में हुई मारपीट----

Thu, 12 Sep 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Student beat former student
बीबीएयू में पूर्व छात्र की पिटाई, सिर फटा, नाराज छात्रों ने घेरा प्रॉक्टर कार्यालय
विज्ञापन

बीबीएयू के कनिष्ठा छात्रावास में मंगलवार देर रात बीमार दोस्त से मिलने पूर्व छात्र की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर प्रॉक्टर ने जांच की बात कही है।
वहीं, पीड़ित छात्र के पक्ष में अन्य छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय पर हंगामा किया। चेतावनी दी कि एक दिन में कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। घटना के बाद विवि में माहौल गर्म है।
विज्ञापन

बीएड पास अनुपम पाठक ने शिकायत में कहा है कि वह बीमार दोस्त को देखने छात्रावास गया था। उसके पास डॉक्यूमेंट भी रखे थे।
इस दौरान बातचीत में थोड़ी देर हो गई। रात करीब डेढ़ बजे अचानक उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। बाहर कुछ छात्र थे। उन्होंने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि तुम संघी हो और नेता बनते हो। मारपीट में अनुपम का सिर फट गया। साथियों ने पहले उसे डिस्पेंसरी और बाद में अस्पताल में जाकर इलाज कराया।
इसके बाद बुधवार को विद्यार्थियोें ने प्रॉक्टर कार्यालय पर हंगामा किया। डीएसडब्ल्यू के साथ भी इसको लेकर तकरार हुई। कुलपति शहर से बाहर थे।
विद्यार्थियों ने कहा है कि अगर इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी
प्रो. रामचंद्रा, प्रॉक्टर, बीबीएयू ने बताया कि पीड़ित छात्र इतनी रात में छात्रावास क्या करने गया था यह भी एक सवाल है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed