{"_id":"69b47413f466a7ff5206c8d6","slug":"student-arrested-with-stolen-bullet-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1644181-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरी की बुलेट के साथ छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरी की बुलेट के साथ छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने शुक्रवार को सीतापुर रोड पर मड़ियांव पुल के नीचे से एक छात्र को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदर्श मिश्रा गुडंबा के आदर्श खेड़ा का निवासी है। आदर्श बीए का छात्र है। बरामद बुलेट सीतापुर रोड निवासी शुभम कुमार वर्मा की है। शुभम ने 23 फरवरी को चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी।