फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student and librerian died in accident

Lucknow News: हादसे में लाइब्रेरियन व छात्र की मौत, फल विक्रेता व एक अन्य का मिला शव

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
student and librerian died in accident
लखनऊ। बीबीडी इलाके में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पार करते समय लाइब्रेरियन उमेश मिश्रा (38) को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक चिनहट के तिवारीगंज निवासी उमेश मिश्रा बीबीडी स्थित एक निजी शैक्षणिक संस्थान में लाइब्रेरियन थे। भाई पुलकित के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को वह ड्यूटी से वापस घर आ रहे थे। इंदिरा नहर के पास पैदल रोड पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच कार चालक भाग निकला। उमेश को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, मड़ियांव इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी में पीछे बैठा छात्र आयुष वर्मा (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सीतापुर के बिसवा निवासी आयुष अपने चाचा कमलेश के साथ इंदिरानगर सेक्टर-14 में रहता था। वह सैरपुर के छठा मील स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं का छात्र था। कमलेश के मुताबिक आयुष शुक्रवार सुबह रिश्तेदार एसके वर्मा के साथ उनकी स्कूटी पर बैठकर स्कूल जा रहा था। रास्ते में मड़ियांव पुल के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे आयुष सड़क पर उछलकर गिर गया। उसे गंभीर चोट लगी। वहीं, स्कूटी चला रहे एसके वर्मा भी चोटिल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। आयुष के पिता अनिल वर्मा किसान हैं। परिवार में बहन व मां सरिता है। हादसे के वक्त स्कूटी चालक ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन पीछे बैठे आयुष ने नहीं लगाया था।
विज्ञापन

इसी तरह चौक इलाके में किराये पर रहने वाले सब्जी विक्रेता अब्दुल हई (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव नक्खास चौकी के पास सड़क किनारे पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक अब्दुल हई टुड़ियागंज में किराये के कमरे में परिवार सहित रहता था। पत्नी नूर निशा के मुताबिक अब्दुल सब्जी व फल का ठेला लगाता था। बेटे अब्दुल्ला के मुताबिक पिता बृहस्पतिवार को ठेला लेकर निकले, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। सुबह सूचना मिली कि नक्खास चौकी के पास सड़क किनारे पड़े हैं। इस पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब्दुल्ला ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पिता काफी परेशान थे। (माई सिटी रिपोर्टर)

वहीं, गोमतीनगर में बड़ी जुगौली रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह राम प्रसाद (20) का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक उन्नाव के औरास निवासी रामप्रसाद बड़ी जुगौली में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वह रात में वहीं पर रहता था। भाई शिव प्रसाद ने बताया कि दुकान मालिक ने सूचना दी कि बृहस्पतिवार रात को राम प्रसाद बिना बताए कहीं चला गया। शुक्रवार सुबह विश्वासखंड में रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed