{"_id":"663fe636f7278f3f8309d2d4","slug":"stubble-burnt-fire-reached-school-due-to-strong-wind-children-scared-raebareli-news-c-101-1-slko1031-114329-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पराली जली, तेज हवा से स्कूल तक पहुंची आग, सहमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पराली जली, तेज हवा से स्कूल तक पहुंची आग, सहमे बच्चे
Sun, 12 May 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 12 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र बबुरिहा गांव के बाहर खेत में शनिवार को पराली में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की लपटें पास स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज तक पहुंच गईं। इससे वहां अफरातफरी मच गई। धुएं का गुबार देख छात्र-छात्राएं सहम गए। लपटें इतनी तेज थी कि विद्यालय की चार मेज जलकर राख हो गई। जान बचाकर छात्र-छात्राएं कक्षा के बाहर भागे। स्कूल में तत्काल छुट्टी कर दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकृतदास कनौजिया ने बताया कि धुएं से बच्चों को तकलीफ होनी शुरू हो गई थी। इससे स्कूल में छुट्टी कर दी गई। स्टाफ ने सबमर्सिबल चालू करवाकर आग को बुझाया। आग से बबुरिहा गांव के रामनारायण, गंगाबख्श सिंह, शिवबहादुर, रामसनेही, नईम के खेत की पराली जली है। सूचना के करीब ढेड़ घंटे बाद दकमल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आग बुझा ली गई थी।
महराजगंज फायर स्टेशन के प्रभारी प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि दमकल की गाड़ी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यक्रम में लगी हुई थी। अन्य जगह से गाड़ी आने के कारण देरी हुई होगी।