{"_id":"6a234bb8d879cc82d504250b","slug":"strongmen-opened-rapid-fire-on-an-suv-following-a-dispute-over-a-financial-transaction-lucknow-news-c-13-lko1070-1768708-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लेनदेन के विवाद में दबंगों ने एसयूवी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लेनदेन के विवाद में दबंगों ने एसयूवी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
फायरिंग से कार पर गोलियों के निशान।
- फोटो : फायरिंग से कार पर गोलियों के निशान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। दस हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में बृहस्पतिवार रात प्रॉपर्टी डीलर शुभम त्रिपाठी की स्कॉर्पियो पर पांच राउंड फायरिंग की गई। घटना के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। मामले में शुभम ने चार आरोपियों के खिलाफ गोमतीनगर विस्तार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में प्रॉपर्टी डीलर शुभम त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। उनका कहना है कि उनके एक दोस्त अमित सिंह का प्रियांशु सिंह से 10 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे प्रियांशु ने बातचीत के लिए उन लोगों को सदर तहसील स्थित अंडरपास बुलाया। शुभम अमित सिंह, अभिषेक मिश्र, मिहिर सिंह और अमन सिंह के साथ अपनी स्कॉर्पियो से वहां पहुंचे। वे लोग गाड़ी से उतर कर अंडरपास के ऊपर चले गए। आरोप है कि इस बीच कार सवार आरोपी वहां पहुंचे और बिना किसी बातचीत के ही अंडरपास के नीचे खड़ी शुभम त्रिपाठी की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और भाग निकले।
शीशे व गेट पर मारी गई थीं पांच गोलियां
सूचना मिलने पर एडीसीपी, एसीपी और गोमतीनगर विस्तार पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो के शीशों और दरवाजों पर पांच गोलियों के निशान मिले। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम को मौके से कुछ खोखे भी मिले। पूछताछ में शुभम त्रिपाठी ने प्रियांशु सिंह, सुहेल गाजी, राहुल सिंह और उनके एक अज्ञात साथी पर रुपये के लेनदेन के विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि शुभम की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पक्ष भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। मामले में पुलिस पर आरोप है कि घटना के बाद से पीड़ित शुभम को थाने पर बैठाए रखा गया है।