{"_id":"447173b5638a2e0a475de24dd96d142e","slug":"strike-of-petrol-pump-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी व पेट्रोल पंप डीलरों में टकराव की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी व पेट्रोल पंप डीलरों में टकराव की आशंका
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों की 28 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी सीएनजी पंप खुले रहेंगे। ग्रीन गैस कंपनी के इस फैसले के चलते टकराव की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
कंपनी के इस फैसले पर पेट्रोल-डीजल पर वैट दर घटाने की मांग को लेकर आंदोलित पंप डीलर्स एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है।
एसोसिएशन ने एक दिवसीय हड़ताल के दिन शनिवार को किसी भी स्थिति में पंप संचालन न करने के फैसले को दोहराया है।
एसोसिएशन का कहना है कि कंपनी चाहे तो स्वयं द्वारा संचालित शहर के दो मदर फीलिंग स्टेशनों को ही खोलकर सीएनजी सप्लाई कर सकती है। एसोसिएशन से जुड़े पंपों पर हड़ताल के दौरान सीएनजी वितरण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
सीएनजी आपूर्ति से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी के प्रबंधन ने हड़ताल के दौरान सभी सीएनजी पंपों का संचालन पर्याप्त सुरक्षा के बीच कराने के लिए जिला प्रशासन को एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन
कंपनी के निदेशक कॉमर्शियल की तरफ से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कंपनी ने जनहित में पेट्रोल पंप डीलर्स की प्रस्तावित हड़ताल के दौरान भी शहर में सीएनजी वितरण का फैसला किया है।
इस दौरान सीएनजी वितरण को रोकने की कोशिश अथवा किसी भी तरह के विरोध इत्यादि को रोकने के लिए सभी सीएनजी पंपों पर हड़ताल के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी जाए।
कंपनी के वाणिज्य इकाई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शहर में कंपनी स्तर से दो मदर फीलिंग स्टेशनों का संचालन होता है, जबकि पांच अन्य बूस्टर आधारित पंपों का संचालन पेट्रोल-डीजल डीलर्स के माध्यम से उनके पंप पर संचालित फीलिंग स्टेशन से होता है।
दूसरी तरफ आंदोलित पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने सीएनजी आपूर्ति कंपनी के इस फैसले को बिना मतलब टकराव की स्थिति पैदा करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि 28 को एक दिवसीय हड़ताल के दौरान अगर कंपनी ने नादरगंज व गोमती नगर स्थित सीएनजी के मदर फीलिंग स्टेशन के इतर डीलर्स एसोसिएशन से जुड़े किसी अन्य पंप पर संचालित सीएनजी पंप पर दबाव बना कर वितरण करवाया तो इसका हर संभव स्तर पर विरोध किया जाएगा।