फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   strike of oil dealer in up

पेट्रोल और डीजल को 6 घंटे तरसे लोग, डीलरों ने दी चेतावनी

Tue, 28 Jul 2015 08:27 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
strike of oil dealer in up

क्रूड आयल पर लिए जा रहे प्रवेश कर की वापसी और फिक्स वैट व्यवस्था खत्म किए जाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को हुई पेट्रोल पंपों की छह घंटे की प्रदेश व्यापी बंदी को डीलर एसोसिएशन ने शत प्रतिशत सफल बताया है।

विज्ञापन


डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के जिला इकाईयों से मिली रिपोर्ट में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक पंपों पर पेट्रोल डीजल का वितरण बंद रखा गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन अध्यक्ष ने सरकार को चेताया है कि यदि दो अगस्त तक शासन द्वारा डीलरों की लंबितों मांगों को पूरा कराने के लिए सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 4 अगस्त को राजधानी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन के अगले चरण की रणनीति व तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत पेट्रोल पंप डीलर प्रदेश भर में तेल कंपनियों के डिपो से पेट्रोल डीजल उठान बंद कर वितरण व्यवस्था को ठप करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे आम जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार खुद सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवाद की बात करने वाली अखिलेश सरकार अब उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाल सरकारी खजाना भरने की जोड़तोड़ कर रही है।

इसके चलते ही सर्वाधिक स्टेट टैक्स लागू होने के बाद भी क्रूड आयल पर जबरन पांच फीसदी प्रवेश कर और न्यून्तम फिक्स वैट व्यवस्था लागू कर पेट्रोल डीजल को प्रदेश में और महंगा किया जा रहा है। आम उपभोक्ताओं के इस दोहरे उत्पीड़न को रोकने के लिए ही डीलर एसोसिएशन ने अब आर-पार की लड़ाई का फैसला किया है।

लखनऊ में 1.25 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई ठप

strike of oil dealer in up

अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एकजुट पेट्रोलपंप डीलरों ने मंगलवार को छह घंटे तक पंप बंदी कर पेट्रोल डीजल का वितरण ठप रखा। हड़ताल के चलते राजधानी लखनऊ में सरकारी तेल कंपनियों से संबद्ध 160 पेट्रोल पंपों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक वितरण बंद रहने से करीब 1.25 लाख लीटर पेट्रोल डीजल की बिक्री प्रभावित रही।

छह घंटे तक चली इस हड़ताल के कारण वाहनों में अचानक खत्म हुए पेट्रोल डीजल को भरवाने के लिए चालकों को इधर उधर भटक परेशानी झेलनी पड़ी।
यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश सरकार द्वारा डीलरों की मांगों पर लगातार बरती जा रही उपेक्षा के खिलाफ पंप संचालकों द्वारा मंगलवार को चेतावनी दिवस मनाते हुए पंपों की छह घंटे तक प्रदेशव्यापी बंदी का आह्वान किया गया था।

एसोसिएशन की लखनऊ इकाई के सचिव सुधीर बोरा ने बताया कि पंप डीलरों की मंगलवार को हुई छह घंटे की बंदी से शहर में सरकारी तेल कंपनियों से जुड़े 160 फीलिंग स्टेशनों पर पेट्रोल डीजल का वितरण ठप रहा। बंदी के दौरान राजधानी में करीब 1.25 लाख लीटर पेट्रोल डीजल की सप्लाई बाधित हुई।

इसमें 75 हजार लीटर डीजल और 50 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री शामिल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों की माने तो शहर में प्रति दिन तीन लाख लीटर डीजल और दो लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री निर्धारित पेट्रोल पंपों से होती है।

छह घंटे की पंप बंदी का सीएनजी वितरण पर भी आंशिक असर रहा। सीएनजी सप्लाई से जुड़ी ग्रीन गैस कंपनी द्वारा संचालित पंपों के बंदी में शामिल न होने से सीएनजी वितरण में फिलहाल इस बंदी का कोई खास असर नहीं पड़ा।

हालाकि आशियान, जानकीपुरम व बुद्धेश्वर चौराहा स्थित निजी फीलिंग स्टेशनों पर संचालित सीएनजी वितरण पंपों का संचालन डीलरों द्वारा बंद रखे जाने से इन पंपों से वाहनों को सीएनजी वितरण दोपहर 12 बजे के बाद ही शुरू हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed